Thursday, June 18, 2020

Devaki Nandan Khatri

चंद्रकांता की कहानी
ये माना के पुरानी
ये पुरानी होकर भी
बड़ी लगती है सुहानी
नौगड़, बिजयगड़ में थी तकरार
नौगड़ का था जो राजकुमार
चंद्रकांता से करता था प्यार

दूरदर्शन के पुराने धारावाहिक "चंद्रकांता" का यह शीर्षक गीत जो १९९४ से १९९६ के बीच चलाया गया था। हमारे बचपन को यादगार बनाता है। यह धारावाहिक "चंद्रकांता" देवकी नंदन खत्री द्वारा वर्ष १८८८ में लिखे गए उपन्यास पर आधारित थी। आज आधुनिक हिंदी भाषा के लोकप्रिय उपन्यासकार की पहली पीढ़ी के महान उपन्यासकार देवकी नंदन खत्री के बारे में बात करते हैं।

देवकी नंदन खत्री का जन्म शाही परिवार में १८ जून, १८६१ को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पूसा में हुआ था। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को बनारस स्थित अपने नाना के घर बिताया। बचपन में उनकी प्रमुख रुचि वन और ऐतिहासिक स्मारकों की खोज और उनका भ्रमण करना था। उन्होंने १८८८ में "लहरी प्रेस" नाम से अपना प्रिंटिंग प्रेस शुरू किया और २६ साल की उम्र में अपना पहला उपन्यास प्रकाशित किया। उपन्यास का नाम "चंद्रकांता" था।

"चंद्रकांता" शाही राजकुमारी और राजकुमार की प्रेम कहानी थी। जो भारत में इतना लोकप्रिय हुआ। दक्षिण भारत के लोगों ने हिंदी सीखना शुरू कर दिया, सिर्फ चंद्रकांत उपन्यास पढ़ने के लिए। उनके उल्लेखनीय कार्य चंद्रकांता, चंद्रकांता संतति, भूतनाथ, कजर की कोठारी, नरेंद्र-मोहिनी, कुसुम कुमारी, बीरेंद्र वीर, गुप्तगोदना आदि। कई नाटक, फिल्म और धारावाहिक बने हैं जो खत्री की लिखित उपन्यासों से प्रेरित हैं।

विनोद चोपड़ा फिल्मों के बैनर तले निर्मित, अमिताभ बच्चन अभिनीत तालिसमान फिल्म देवकी नंदन खत्री द्वारा लिखित कहानी पर आधारित थी। देवकी नंदन खत्री के उपन्यासों का कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया।

वह शख्स जिसने ब्रिटिश काल में आधुनिक हिंदी को लोकप्रिय बनाया। १९१३ में उनका निधन हो गया। यह दुखद है कि हममें से कई लोग नहीं जानते कि देवकी नंदन खत्री कौन थे।

देवकी नंदन खत्रीजी को एक छोटी सी श्रद्धांजलि, ताकि लोग उन्हें और उनके साहित्य कार्य को याद कर सकें।

- मनिष ह. म्हात्रे

English Translation

Chandrakanta Ki Kahani
Ye Mana Hai Purani
Ye Purani Hokar Bhi
Badi Lagti Hai Suhaani
Naugarh Vijaygarh Mein Thi Takraar
Naugarh Ka thaa jo Rajkumaaar
Chandrakanta Se Karta Thaa Pyaar

This title song from Doordarshan old serial "Chandrakanta" which was runned between 1994 to 1996. Makes our childhood memorable. This serial "Chandrakanta" was based on the novel written by Devaki Nandan Khatri in the year 1888. Today lets talk about Devaki Nandan Khatri, great indian novel writer from first generation of popular novelist of Modern Hindi language.

Devaki Nandan khatri was born in the royal family on 18 June, 1861 at Pusa in Muzaffarpur district of Bihar. He spended his childhood days in his maternal grandfather house at Banaras. His major interest in childhood were to explore and visit forest and historic monuments. He started his own printing press in 1888, by the name "Lahari Press" and published his first novel at the age of 26. The novel name was "Chandrakanta".

"Chandrakanta" was a love story of Royal princess and prince. Which became so popular in India. People from South India started learning hindi, just to read Chandrakant novel. His notable works were Chandrakanta, Chandrakanta Santati, Bhootnath, Kajar ki Kothari, Narendra-Mohini, Kusum Kumari, Birendra Veer, GuptGodna etc. Many Dramas, Films and Serials are made which are inspired by Khatri's written novels. 

Talismaan film starring Amitabh Bachan,  produced under  Vinod Chopra films banner were based on the story written by Devaki Nandan Khatri. Devaki Nandan  Khatri's novels were translated in many regional and international languages.

The man who made modern hindi popular during British period. He died in 1913. It is sad know that many of us don't know who was Devaki Nandan Khatri. 

A small tribute to Devaki Nandan Khatri, so that people could remember him and his literature work.

- Manish H. Mhatre




No comments:

Post a Comment